फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र मक्खनपुर में नहीं था विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं की जांच करने के लिए दिल्ली से जिले में टीम आई। टीम ने देहात एवं शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। हालांकि व्यवस्थाएं पहले सही चाकचौबंद कर ली गई थीं। अव्यवस्था मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। शाम को सीएमओ के साथ बैठक की।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले धन का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है, इसकी फीडबैक लेने के लिए टीम आई। पापुलेशन रिसर्च सेंटर दिल्ली से डा. गगनदीप कौर एवं ज्योति ने सर्वप्रथम सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में एसीएमओ से जानकारी ली। तदुपरांत सब सेंटर मक्खनपुर का निरीक्षण किया। टीम ने कागजों में देखा कि यहां डिलेवरियां होती हैं। मगर विद्युत कनेक्शन नहीं था। टीम के सदस्य हैरत में पड़ गए। बताया कि आवश्यकता पड़ने पर पैट्रोमेक्स (पांच किलोग्राम का सिलेंडर) जलाकर रोशनी कर लेती हैं।

उन्होंने तत्काल विद्युत कनेक्शन एवं इनवर्टर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। टीम ने सब सेंटर मटसेना का निरीक्षण किया। वहां स्टाफ की कमीं को देखते हुए स्टाफ नर्स की तैनाती करने को कहा। ताकि डिलेवरी हो सकें। स्वास्थ्य केंद्र मटसेना का निरीक्षण किया। दोपहर बाद टीम जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंची। टीम को व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इसके बाद जिला महिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग एवं नवीन बिल्डिंग में निरीक्षण किया। दोपहर ओपीड़ी खत्म होने के बाद भी निरीक्षण के कारण काफी देर तक बैठेे रहे। टीम ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर रिपोर्ट प्रस्तुत की। कई स्थानों पर सुधार की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें