फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गैस सिलिंडर री-फिलिंग करते पकड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर की रेलवे कालोनी में बुधवार को पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से गैस सिलिंडर री-फिल करते हुए युवक को पकड़ा। साथ ही टीम ने मौके से 10 गैस सिलिंडर समेत री-फिलिंग करने के उपकरण बरामद किए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने युवक के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्ति विभाग की टीम को सूचना मिली कि रेलवे कालोनी में अवैध रूप से गैस सिलिंडर री-फिलिंग का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर टीम ने रेलवे कालोनी में छापेमारी की। छापे के दौरान टीम को मौके से इंडेन के 10 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। इसमें से सात सिलिंडर भरे, दो सिलिंडर आंशिक रूप से भरे और एक सिलिंडर खाली मिला। इसके साथ ही टीम ने गैस री-फिल करने के उपकरण बरामद किए। टीम ने छापेमारी के दौरान युवक दिनेश पुत्र गिरंद निवासी मोहम्मदपुर मोहकमपुर थाना निधौलीकलां को पकड़ा। बताया जाता है कि रेलवे कालोनी के आवास में युवक किराए पर रहता है। जबकि आवास संतोष नामक युवक को आवंटित है। जिला पूर्ति अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि युवक को गैस सिलिंडर के साथ पकड़ा है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक सरिता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें