फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लगाइए हेलीकॉप्टर से गोवर्धन परिक्रमा, ऑन स्पॉट मिलेगा इतने रुपए का एक टिकट

Wed, 25 Jul 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोवर्धन के लक्खी मेले में श्रद्धालु गुरुवार से हेलीकॉप्टर द्वारा गिरिराज जी की परिक्रमा कर सकेंगे। 26 जुलाई से 28 जुलाई तक तीन दिन भक्तों को यह सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए प्रति यात्री 2700 रुपये लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


मुड़िया मेले और पर्यटन उद्योग के बहुआयामी महत्व को देखते हुए पिछली साल की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार ने तीन दिन तक भक्तों को हेलीकॉप्टर द्वारा गोवर्धन परिक्रमा कराए जाने का निर्णय लिया है। इस हेली परिक्रमा से परिक्रमार्थी मात्र सात-आठ मिनटों में गोवर्धन की परिक्रमा कर सकेंगे।

उप्र पर्यटन निगम के प्रबंधक/मीडिया प्रभारी नीरज पाहूजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को प्रथम चरण में लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मथुरा, अयोध्या एवं इलाहाबाद में हेलीकाप्टर के माध्यम से जॉयराइड की सेवाएं उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता पर है। 
विज्ञापन


बताया कि 26 जुलाई को प्रात: 10 बजे से शाम छह बजे तक जबकि 27 व 28 जुलाई को प्रात: 9:30 बजे से शाम छह बजे तक हेलीकॉप्टर परिक्रमा की जा सकेगी। बता दें कि इसके लिए गोवर्धन के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में हैलीपेड बनाया गया है। प्रति यात्री इसके लिए 2700 रुपये लिए जाएंगे जो विगत वर्ष से करीब 200 रुपये अधिक है। टिकट ऑन स्पॉट मिलेगा। 
विज्ञापन


- 2700 रुपये प्रति व्यक्ति किराया। 
- एक बार में पांच भक्त करेंगे परिक्रमा। 
- शाम छह बजे तक जारी रहेगा हेलीकॉप्टर का संचालन। 
- परिक्रमा करने में लगेंगे सात-आठ मिनट।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें