मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय।
- फोटो : amar ujala
एटा। जनपद के बीस मेधावियों को मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक एक टेबलेट एवं 21 हजार रुपए का चेक भी दिया गया। अभिभावकों को गुलाबी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को लखनऊ में आयोजित मेधा सम्मान में जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बीस मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावियों का नेतृत्व कर रहे प्रधानाचार्य डॉ मनोज सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा जिले के बीस मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ टेबलेट एवं 21 हजार रुपए के चेक भी प्रदान किए। साथ ही बच्चों को येलो कैप भी पहनाई गई। इतना ही नहीं आयोजन में शामिल अभिभावकों को भी गुलाबी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि सोमवार को प्रधानाचार्य डॉ मनोज सक्सेना एवं रंजना सिंह के नेतृत्व में डीआईओएस एसपी यादव ने शुभकामनाएं देकर बस द्वारा रवाना किया था।