फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रुकी गेहूं की कटाई, किसानों की बढ़ीं धड़कनें

विज्ञापन
किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। जैसे-जैसे किसानों के खेत में खड़ी फसल के पकने का समय नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे मौसम भी किसानों को परेशान कर रहा है। मंगलवार की रात हुई बारिश से किसानों की धड़कने एक बार फिर बढ़ गई। गनीमत रही कि पानी तेज नहीं बरसा और सुबह मौसम साफ होने के साथ ही धूप निकल आई। बारिश के कारण गेहूं की कटाई का कार्य प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


अप्रैल में मौसम में बदलाव हो रहे हैं। यह बदलाव किसानों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इस महीने में यह तीसरी बार है कि किसानों की नींद उड़ा दी है। पहले छह अप्रैल को तेज आंधी ने किसानों का काफी नुकसान किया था। वहीं सोमवार को एक बार फिर से आई आंधी के कारण किसानों की फसल उड़ गई थी। अभी किसान खेतों में बिखरी पड़ी फसल को बीन भी नहीं पाए थे कि मंगलवार रात हुई बारिश ने उनके अरमानों पानी फेर दिया। किसानों का कहना है कि अब तो हर पल नुकसान होने का डर लगा रहता है। कभी आंधी और कभी पानी बरसने के कारण रात को सो भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें