फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनी के गमा देवी मंदिर की हैं ऐतिहासिक मान्यताएं

विज्ञापन
मां का हुआ श्रृंगार
विज्ञापन
किशनी। नगर का गमा देवी मंदिर सदियों से भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। सुबह तीन बजे से ही मंदिर के घंटों के आवाज से लोगों की नींद खुलती है।
विज्ञापन


नगर के सदर बाजार में बना प्राचीन गमा देवी का मंदिर सदियों से लोगों की आस्था का प्रतीक है। सुबह 3 बजे से महिलाएं मंदिर पर पूजा करने के लिए पहुंचती हैं, जिनके बजाए घंटों से लोगों को सुबह होने का अहसास होता है।

मंदिर में गमा देवी के अलावा भुवनेश्वरी माता, दुर्गा माता की भी मूर्तियां रखी हैं। मंदिर के सामने रहने वाले श्रवण कुमार सक्सेना बताते हैं कि उनके दिन की शुरुआत पूजा के साथ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र में इस मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगती है। नगर के लोगों का मानना है कि इस मंदिर को किशनी के ऑनरेरी मजिस्ट्रेट रहे रायबहादुर कुंवर छेदा सिंह के पूर्वजों ने बनवाया था। नवरात्र पर इस मंदिर में महाआरती होती है। इसके बाद नवमी पर मंदिर पर विशाल हवन का आयोजन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें