फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गुरु खेलन आए होरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज गुरु खेलन आए होरी, जग जीवन का भाग जगोरी (फोटो ट्रैक में)
विज्ञापन

- राधा स्वामी सत्संग सभा, दयालबाग की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया गया
आगरा (ब्यूरो)।
राधास्वामी सत्संग सभा, दयालबाग की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को खेतों में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। प्रत्येक सत्संगी गुरु के चरणों की सेवा, आरती, भजन और बंदगी के लिए आतुर दिखा।
होली पर्व की राधास्वामी पंथ में विशेष महत्ता है। इस उत्सव को मनाने के लिए देश-विदेश से करीब 13000 सत्संगी आए हैं। आयोजन में स्थानीय सत्संगियों को मिलाकर करीब 25000 लोग भाग लेंगे। उत्सव के पहले दिन खेतों पर होली के गीत, भजन ‘फागुन मास रंगीला आया, घर-घर बाजे गाजे लाया’, ‘यह नर देही फागुन मास, सुरत सखी आई करन विलास’ और ‘आज गुरु खेलन आए होरी, जग जीवन का भाग जगोरी’ गाए।
विज्ञापन

राधास्वामी मत में सदैव से यह उत्सव मनाया जाता रहा है। ऐसा कहा जाता है कि मालिक के भजन, बंदगी, सेवा, सत्संग, गुरू भक्ति के रंग खिले तो परम आनंद और परम सुख प्राप्त हो सकता है। उत्सव के अंतर्गत चार मार्च तक शब्द पाठ, कव्वालियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संध्या फेरी का आयोजन किया जाएगा। बाहर से आए सत्संगियाें के लिए दो स्थानों पर लंगर सेवा का आयोजन किया गया है। सभी कार्य सत्संगी सेवादारों की ओर से खुद किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रेम नगर गेट पर आज की जाएगी विद्युत सज्जा
आगरा। होली उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को शाम आठ बजे प्रेम नगर गेट पर विद्युत सज्जा की जाएगी। सभी संस्थानों में भी सजावट की जाएगी। मीडिया प्रभारी एसके नैयर के मुताबिक चार मार्च को शाम पौने पांच बजे प्रेम नगर गेट से ही संध्या फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें