फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू किसान के फसल को ले गया कोल्ड स्टोर का मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत से ही आलू उठा ले गया शीतगृह संचालक

संचालक ने शीतगृह का किराया बकाया होने का लगाया है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मलपुरा। मलपुरा के जारूआ कटरा में गुरुवार को शीतगृह संचालक एक किसान के खेत से ही उसका सारा आलू उठा ले गया। शीतगृह संचालक ने किसान पर 45 हजार रुपये किराया बकाया होने का आरोप लगाया है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने किसान को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

थाना मलपुरा के गांव जरूआ कटरा निवासी सत्यप्रकाश आलू किसान है। पिछले सीजन में उसने आलू के 509 कट्टे मलपुरा में स्थित बलवीर शीतगृह में रखे थे। पर, कीमत नहीं मिलने के कारण वह शीतगृह से आलू निकाल नहीं सका था। किसान के मुताबिक आलू नहीं निकालने पर शीतगृह संचालक ने उसे बेच दिया था। इससे उसे घाटा हुआ था। इधर, इस बार भी सत्यप्रकाश ने आलू की खेती की थी। गुरुवार को वह आलू की खुदाई करा रहा था। तभी शाम करीब चार बजे शीतगृह संचालक पुलिस लेकर आ गया। उसने किसान पर शीतगृह का भाड़ा नहीं देने का आरोप लगाया। इसके बदले वह पूरी फसल ट्रक में भरकर ले गया। किसान ने बताया कि उसने दोनों बार आलू की फसल साहूकारों से कर्ज लेकर की है। लाखों रुपये का कर्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें