फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को भगाने के आरोप पर की खुदकुशी

विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर। नगला भाऊ निवासी एक किसान ने शर्मिंदगी के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजन और ग्रामीणों के मुताबिक रिश्तेदार मृतक पर लड़की को भगाने का आरोप लगा रहे थे। वहीं परिवारीजन हत्या किए जाने का आरोप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला भाऊ निवासी किसान हरविलास (42) सोमवार सुबह फिरोजाबाद निवासी रिश्तेदारों के साथ कहीं चला गया था। सोमवार सुबह गांव के पास खेत में हरविलास का शव पेड़ पर लटकता मिला। जानकारी होने के बाद परिवारीजनों और ग्रामीण भी पहुंच गए।

मृतक के साले मुकेश ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी रिश्तेदार की पुत्री कुछ दिन पूर्व मृतक के घर आई हुए थी। बीते शुक्रवार को वह किसी के साथ चली गई। इसके बाद से रिश्तेदार मृतक पर लड़की भगाने का आरोप लगा रहे थे। रविवार रात को भी रिश्तेदारों के साथ ही उन्हेें देखा गया था। इस तरह के आरोप लगने से हरविलास शर्मिंदगी भी महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


शायद इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। वहीं परिवारीजनों की ओर से रिश्तेदारों पर हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह आत्महत्या बताई गई है।

मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। एक रिश्तेदार की पुत्री मृतक के घर से कहीं चली गई थी। इसको लेकर भी आरोप लग रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिवारीजनों की तहरीर पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश एस, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें