फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे के निजी सहायक के घर से जेवरात-नकदी चोरी

विज्ञापन
chori
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सर्द रातों में चोरी की सक्रियता बढ़ गई है। बुधवार की रात्रि को जिला जज के निजी सहायक के बंद घर पर चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

चोरी की वारदात आयकर कार्यालय के सामने ज्वालापुरी सोरों गेट पर रहने वाले निजी सहायक भुवनेश कुमार पुत्र ऐदल सिंह वर्मा के घर में हुई। बताया गया कि 26 दिसबंर से 31 दिसबंर तक न्यायालय का शीतकालीन अवकाश होने के कारण वह अपनी पत्नी के साथ 26 दिसबंर को गृह जनपद हाथरस में अपने घर गया। घर बंद था। बुधवार की रात्रि को चोरों ने दरवाजों के कुंडे काटकर घर में प्रवेश कर लिया और वारदात को अंजाम दे दिया। भुवनेश कुमार ने बताया कि चोर बक्से, अलमारी में रखे उसकी पत्नी का सोने का हार, झुमकी, जंजीर, 5 सोने की अंगूठी, चांदी की पायल एवं 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह जब आस पास के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो भुवनेश को टेलीफोन से घर में चोरी की वारदात की जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पर भुवनेश हाथरस से लौटे तो वह घर में बिखरा सामान देखकर चौंक गए। परिवारीजनों ने जेवर, नकदी आदि देखी तो सब गायब मिला। भुवनेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें