कासगंज/एटा। कासगंज अलीगढ़ मार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। एटा में बाइक की भिड़ंत में एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क हादसे में तीन अन्य घायल को भी भर्ती कराया गया।
जगदीश (60) निवासी रेखपुर कासगंज से अपने गांव जा रहे थे। वहीं विपिन कुमार निवासी मोहनपुरा अपने गांव जा रहे थे। दोनों की बाइक पिवारी के निकट टकरा गईं। इस हादसे में जगदीश की मौत हो गई। जबकि विपिन गंभीर घायल हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जगदीश की मौत की सूचना परिवारीजनों को दी गई। अन्य सड़क हादसों में नीतू देवी, अनीता देवी निवासी नरौली एवं कुल्दीप पुत्र सुरेश निवासी पबसरा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एटा में कासगंज के रेखपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी जगदीश (55) बाइक से सिकन्द्राराऊ से घर लौट रहा था। उसकी बाइक गांव महमूदपुर नगरिया के पास पहुंची ही थी। उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे फौजी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना को देख मौके पर पहुंचे राहगीर फौजी को उपचार के लिए लेकर जा रहे थे।
उसी समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ विपिन निवासी निधौली खुर्द ने शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस चालक के खिलाफ ट्रैक्टर में टक्कर मारकर पिता रमेशचन्द्र की मौत होने पर मामला दर्ज कराया।