फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की नवीन कार्यकारिणी गठित होने पर जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता और पदाधिकारियों का स्वागत करबला गली नंबर पांच में किया गया। पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राजनरायन गुप्ता मुन्ना ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी वैश्य एकता परिषद को ऊंचाईयों तक ले जाएं। संगठन में ही शक्ति है। समाज एकत्रित होगा तो संगठन मजबूत होगा। अध्यक्षता आनंद स्वरूप गुप्ता और मुन्नीदेवी ने की। संचालन अबरीश गुप्ता ने किया।

नीतेश जैन अग्रवाल, हिंद विकास पार्टी के प्रदेश राजबहादुर गुप्ता ने विचार रखे। दानवीर शिरोमणि भामशाह सेवार्थ संस्थान के सचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्य एकता परिषद की नवीन कार्यकारिणी समाज की तरक्की के लिए काम करेगी। रामसेवक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नीरज गुप्ता, अजय अग्रवाल, राकेश यादव, विजय टाइगर, भुवनेश गुप्ता, जयप्रकाश, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें