मैनपुरी। नगर पालिका सहित आठ नगर पंचायतों में चुनाव कराने के लिए एक प्लाटून सीआरपीएफ आएगी। दो कंपनी पीएसी के जवान भी चुनाव में लोकल पुलिस की मदद करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान चुनाव क्षेत्र में 26 सेक्टर और 12 जोनल मोबाइल टीम भी गश्त करेंगी। नौ निकायों के लिए 16 बीटा मोबाइल, 21 क्लस्टर मोबाइल, नौ क्यूआरटी, पांच अतिरिक्त थाना मोबाइल, 12 जोनल मोबाइल तथा 26 सेक्टर पुलिस मोबाइल मतदान वाले दिन काम करेंगी।