फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को दिया जीत का ये मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगरों के विकास का एजेंडा बना लिया है। इसके लिए 27 सूत्रीय कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास विकास करने की क्षमता, ताकत और विजन है।
विज्ञापन


पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन ने कार्यकर्ताओं के समक्ष विकास का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जुट जाने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन को एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, सांसद चौधरी बाबूलाल, विजय पालीवाल, केशो मेहरा, जीएस धर्मेश, मुरारीलाल फतेहपुरिया, टीएन अग्रवाल, कमल वाल्मीकि आदि ने संबोधित किया। संचालन नगेंद्र प्रसाद दुबे ने किया।

कल तक कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे अब हुए भाजपाई

कांग्रेस में मेयर पद के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। शिव सेना के प्रदेश पदाधिकारी अनुज तिवारी, बसपा के फालोराम वर्मा, दिलीप बघेल, सपा के विनोद जौहरी, रानी शर्मा आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


सभा के बाद हंगामा

डिफेंस एस्टेट निवासी बुजुर्ग रामनिवास शर्मा ने सभा के बाद हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि पार्टी से पिछले 60 वर्ष से जुड़े हैं लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने सांसद कठेरिया के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अपना कार्ड दिया और समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें