फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव में पहुंचेंगी स्वच्छता टीमें

विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
कासगंज। स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त कराए जाने लिए सहावर विकास खंड कार्यालय से स्वच्छता की टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टीमें नुक्कड़ नाटक, गीत व अन्य कार्यक्रमों से ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्णपाल सिंह ने बताया कि स्वच्छता की टीमों के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर शौचालय का महत्व और स्वच्छता की आवश्यकता की जानकारी देंगे। टीमों के सदस्य पानी पीने लायक है अथवा नहीं, इसकी जांच, पीने का पानी कैसे और कहां सुरक्षित रखा जाए, इसकी भी जानकारी प्रदान करेंगी।

स्वच्छता की टीमें गुरुवार को लख्मीपुर गोपाल सिंह, वरपुर, नगला बदन, लख्मीपुर विशाल सिंह, मीरनपुर, फरौली, बस्तरमऊ, छितौनी, रायों, रारा, नवाब गंज, बड़ा गांव, बढारी कलां, शेखपुर नर्रई पहुंची। वहां नुक्कड़ नाटक एवं गीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का महत्व और बीमारियों की रोकथाम में इसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें