फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का कर्ज, 0.75 पैसे कर्ज माफी का संदेश

विज्ञापन
किसान
विज्ञापन
एटा। बेशक प्रदेश सरकार किसानों के कर्ज माफ करने में जुटी हो। मगर जिम्मेदारों की उदासीनता से तो यह साफ हो गया है कि वह कर्जमाफी के नाम पर अन्नदाता का मजाक उड़ा रहे हैं। क्योंकि किसान पर लाखों रुपये का कर्ज है और उनके पास मात्र पैसे माफ करने के संदेश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील अलीगंज के मनोज मिश्रा के पास दस बीघा जमीन है और उन्होंने जनवरी 2016 में इफको बैंक से 1.35 लाख रुपये कर्ज लिया था। जो वर्तमान में ब्याज लगाकर 1.39 लाख हो गया है लेकिन पिछले दिनों मनोज के मोबाइल पर पहुंचे संदेश को देखकर वह दंग रह गया। मनोज ने बताया कि उसके मोबाइल पर संदेश आया कि 0.75 पैसे आपका कर्ज माफ किया जाता है।

मनोज का कहना है कि इस तरह के संदेश भेजकर प्रशासनिक अधिकारी किसानों का मजाक उड़वा रहे हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने किसानों के एक लाख रुपये माफ करने की घोषण की है। जो किसान वर्ष 2016 से पहले एक लाख तक का कर्जदार है। उसे सरकार माफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें