फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत से कोहराम

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली/गंजडुंडवारा। जनपद में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम मठिया पर बाइक के पेड़ टकराने से युवक की की जान चली गई तो अमांपुर-सिढ़पुरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गईं। दो युवकों की अचानक हादसों में मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा गया है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के ग्राम लोधी नगला निवासी अशोक(28) पुत्र सियाराम रविवार की देर शाम पटियाली से खरीदारी कर घर लौट रहा था। मठिया के समीप उसकी बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से अनिंयत्रित होकर टकराने से वो गंभीर घायल हो गया। अंधेरे के कारण राहगीरों की नजर नहीं पड़ी। इसके चलते युवक ने वहीं तड़प कर दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने शव और क्षतिगस्त बाइक देखा तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। उधर अशोक के घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजन चिंतित थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शनाख्त कर उसके परिवारीजनों की मौके पर बुलाया।

अशोक का शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा हैं। दूसरा हादसा अमांपुर-सिढ़पुरा रोड पर हुआ। जहां जगदीश पुत्र नंदराम निवासी नगला समन अमांपुर रविवार की देर रात देवरी गांव स्थित अपने साढ़ू के घर से वापस लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जगदीश नाले में जा गिरा और वहीं दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव नाले मे पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को नाले से निकाल कर शनाख्त के बाद सूचना देकर परिवारीजनों को दी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें