एटा। योगी सरकार कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों को लेकर कोताही बरतने के मूड में नहीं है। अब कांवड़ियों के लिए लगने वाले सेवा शिविरों पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर रहेगी। इन शिविरों पर फूड इंस्पेक्टर की तैनाती कर दी गई है।
सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा शनिवार से शुरू हो गई। गंगा जल लेने के लिए निकले कांवड़िये बम-बम भोले के जयकारे के नारे लगाते चल रहे हैं। योगी सरकार ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियाें को दिशा-निर्देश जारी किए है। फूड एंड सेफ्टी कार्यालय कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह लगने वाले कैंपों पर नजर रखेगा। प्रशासन ने शिविरों के लिए फूड इंस्पेक्टर तैनात किए है।
सदर में जीटी रोड से और जलेसर क्षेत्र से ज्यादातर कावड़ियां कांवड़ ले जाते है। इन्हीं दोनों जगहों पर सेवा शिविर लगाए जाते है। दोनों स्थानों पर फूड इंस्पेक्टर तैनात हैं।
अपूर्व श्रीवास्तव, जिला अभिहित अधिकारी एटा।