फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्र की गला दबा हत्या की, फिर फंदे पर लटकाया था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sat, 17 Dec 2022 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गांव बिसेहरा का रहने वाला 11 साल का बालक पालतू कुत्ते को लेकर खेत पर गया था। जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान उसका शव पेड़ पर लटका मिला था। 
 
विज्ञापन
मृतक मयंक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कागारौल के गांव बिसहरा में किसान के बेटे मयंक चाहर की हत्या की गई थी। उसे गला दबाकर मारने के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राज खुल गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बिसहरा निवासी गोविंद सिंह चाहर किसान हैं। 14 दिसंबर को उनका बेटा मयंक कुत्ता घुमाने के लिए घर से निकला था। दो घंटे तक घर नहीं लौटने पर तलाश कराई गई। गांव के बाहर एक पेड़ पर मयंक का शव चुनरी के सहारे फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। परिजन ने किसी तरह की रंजिश से इन्कार किया है। हालांकि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


इंस्टाग्राम पर बनाई थी आईडी

परिजन ने बताया कि मयंक पांचवीं का छात्र था। उसकी बहनें बीए की छात्रा हैं, जबकि भाई दसवीं में पढ़ता है। पहले सभी बच्चे साथ पढ़ते थे। अब मयंक गांव के पास ही स्कूल में पढ़ रहा था। वह इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करता था। इसके लिए बड़े भाई से आईडी भी बनवाई थी। उसकी मौत से माता-पिता के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें