फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चोरी कर खाते से निकाले 11 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। भोगांव क्षेत्र निवासी युवक ने साथी युवक पर एटीएम चोरी कर खाते से 11 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। बताया कि जब रुपये वापस मांगे तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जसरथपुर निवासी करन सिंह राजस्थान के सिरोही में सीमेंट फैक्टरी में काम करता है। करहल थाने में दी तहरीर में बताया कि साथ में गांव नसीरपुर कुतुकपुर (महुटी) थाना करहल निवासी एक व्यक्ति भी काम करता है। साथी ने उनके बैग से एटीएम और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद खाते से तीन बार में 11 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत उसने थाना पिंडवाड़ा राजस्थान में दर्ज कराई थी। तब साथी ने वेतन मिलने पर रुपये लौटाने का भरोसा दिया था। जब वह गांव में रुपये लेने गया तो उसने रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें