फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, अब तक 689 मरीज मिले

Tue, 02 Nov 2021 01:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। जहां एक तरफ डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बुखार से मौत का सिलसिला भी जारी है।   
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुखार के 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये सभी डेंगू वार्ड में भर्ती है। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आगरा के पांच, एटा के तीन, फिरोजाबाद के दो और मथुरा के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में पांच नए मरीज मिले हैं। अब डेंगू के कुल मरीज 689 हो गए हैं। चार मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पूर्व सोमवार को 40 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इनमें आगरा के 37 मरीज हैं। 

गांव करकोली में बुखार से बालक की मौत
पिनाहट क्षेत्र के गांव करकोली में सोमवार को बुखार से तीन माह के आशीष की मौत हो गई। करकोली निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसके तीन माह के बेटे आशीष की तबीयत अचानक बिगड़ी। तेज बुखार आने पर उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि बुखार से डेढ़ माह के भीतर पिनाहट में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बुखार से पीड़ित मिले 10 लोग
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव दलईपुरा, मोदीपुरा, धर्म सिंह का पुरा, बरपुरा व विप्रावली में शिविर लगाया। शिविर में शामिल रहे चिकित्सक डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि कुल 99 लोगों की जांच की गई। इसमें 10 लोग बुखार से पीड़ित मिले। जिनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें