फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: मैनपुरी में 11 और लोगों के सैंपल जांच को भेजे, इमाम की दूसरी रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 10 Apr 2020 03:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे हैं। इन सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

 
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग किसी प्रकार की चूक नहीं करना चाहता। इसीलिए संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश जारी है। शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों से 11 लोगों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बृहस्पतिवार को भेजे गए 11 नमूनों की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं प्राप्त हो सकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से अपील की है कि बाहर से आने वाले लोग होम क्वारंटीन रहें। यदि किसी को खांसी, बुखार व जुकाम है तो उसकी जांच अवश्य कराई जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनके संपर्क में आने वाले लोग खुद ही जानकारी दे दें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अपने स्तर से उनकी तलाश कर रहा है। 
विज्ञापन

इमाम की कन्फर्म रिपोर्ट का इंतजार 

जिले में अब तक कोरोना के तीन मामले सामने आ चुके हैं। घिरोर की बिलाल मस्जिद के इमाम को प्राथमिक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। इमाम को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। 

सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक सैंपल कन्फर्म जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया है। इसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें