फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसरा परीक्षण से खुलेगा घड़ियालों की मौत का राज, आईवीआरआई बरेली भेजे जाएंगे नमूने

Fri, 10 Apr 2020 03:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चंबल नदी में मृत मिला घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में चंबल नदी में तीन दिन के अंदर दो घड़ियालों की हुई मौत का राज जानने के लिए विसरा जांच के लिए भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


घड़ियालों की मौत के बाद से चंबल सेंक्चुरी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। लगातार हो रही पेट्रोलिंग में शुक्रवार तक कोई बीमार घड़ियाल न मिलने से वन विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है। 

रविवार को जैतपुर के मऊ की मढ़ैया और मंगलवार को पिनाहट के मनिया तीर घाट के समीप घड़ियाल के शव मिले थे। इससे वन विभाग में हड़कंप मचा है। चंबल रेंज में हाई अलर्ट के साथ ही वन विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात यह कि इस दौरान दो दिन में कोई भी घड़ियाल बीमार नहीं मिला है। उधर, दोनों घड़ियालों के शवों के पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। 

रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि घड़ियालों की मौत का राज जानने के लिए विसरा जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि घड़ियालों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें