फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हुई 10वीं के छात्र की मौत: हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली लाश, स्कूल प्रबंधक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Jul 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के एक निजी स्कूल में 10वीं के छात्र का शव हॉस्टल में फंदे से लटक मिला। परिजनों को मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकंडरी एजुकेशनल एकेडमी के हॉस्टल में एक छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक, वार्डन और स्टाफ के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार की शाम छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका था। जिला अस्पताल में छात्र को मृत घोषित कर दिया गया था। पिता ने फीस जमा न करने को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया था।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला देवी के रहने वाला शिवम (15) शहर में कुरावली रोड स्थित डॉ. किरन सौजिया एकेडमी में 10वीं का छात्र था। दो साल से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। छुट्टियों खत्म होने के बाद सोमवार को वह हॉस्टल वापस आया था। दोपहर के समय तीसरी मंजिल पर बने कमरे में छात्र फंदे पर लटका मिला था। अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। 

छात्र के पिता ने पुत्र को फीस को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि सोमवार को उनके बेटे को धूप में हॉस्टल से बाहर निकाल कर खड़ा कर दिया गया था। वे गांव लौट रहे थे, तभी बेटे को रोते हुए देखा और स्कूल प्रबंधन से बात की। जल्द फीस जमा करने की बात कहने पर वह लोग बेटे को अंदर ले गए थे। इसके बाद पुत्र को प्रताड़ित किया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पिता ने कहा की पुत्र शिवम की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक डॉक्टर अशोक यादव, वार्डन और आवासीय विद्यालय के स्टाफके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें