मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव लहरा निवासी 10वीं की छात्रा ने रविवार की शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर परिजन को जानकारी नहीं दे सके।
बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव खुशीराम रविवार को परिजनों के साथ खेत पर गए हुए थे। घर पर उनकी 14 वर्षीय पुत्री नीरज अकेली थी, शाम के समय जब परिजन घर वापस लौटे तो देखा कि पुत्री के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरे में फंदे से नीरज का शव लटका हुआ था।
आत्महत्या के कारण नहीं चला पता
बेटी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने छात्रा के शव को फंदे से नीचे उतरा। छात्रा की मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर परिजन कोई भी वजह नहीं बता सके।
थानाध्यक्ष बिछवां विदेश पाल त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।