फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बैंक कर्मियों सहित जिले में निकले 102 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/ ज्योंती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जिले में स्टेट बैंक मैनपुरी और ज्योंति स्थित शाखा के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। जिले में सोमवार को कुल 102 नए संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 758 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले और लक्षण दिखने वाले सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। सोमवार को हुई जांच में स्टेट बैंक मैनपुरी का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया जबकि ज्योंति स्थित स्टेट बैंक की शाखा में दो कैशियर सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सीएमओ ने जिले के लोगों से कोविड-19 से बचाव की अपील की है।
------
शनिवार तक ज्योंती शाखा रहेगी बंद
ज्योंती कस्बा स्थित स्टेट बैंक की शाखा में कैशियर सहित तीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बैंक पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। नोटिस में कहा गया है कि बैंक शनिवार तक बंद रहेगी। बैंक में अब लेनदेन का कार्य अगले सोमवार से ही होगा। बैंक के उपभोक्ता मैनपुरी स्थित मुख्य शाखा से लेनदेन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें