फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन सहित आठ के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
कासगंज। भरगैन में नलकूप की बोरिंग के दौरान हुए विवाद में पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान चेयरमैन पति अहमद नफीस कालिया एवं उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर फायरिंग करने व बोरिंग का सामान लूटने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मसूद अहमद पुत्र अहमद सईद निवासी मोहल्ल्ला ढाई खोड़ा अपने खेत पर नलकूप की बोरिंग करा रहे थे। जब इस बात की जानकारी पूर्व चेयरमैन को हुई तो वे अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंच गए। उन्होंने मसूद से नलकूप की बोरिंग रोकने को कहा लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। उन्होंने अपनी लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी हथियारों से फायर कर दिया। फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद नलकूप की बोरिंग के निर्माण का सामान लूट लिया और अपने साथ ले गए। मसूद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पूर्व चेयरमैन के अलावा उनके पुत्र अहमद हुसैन, आमिर, वसीम खां, गुलजार नबी, राशिद खां, इसरार, अबरार को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें