फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीपार्क चौराहे पर पुलिस की गांधीगीरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत नियमों का पालन कराने को आम आदमी को जागरूक करने को पुलिस ने गांधीपार्क के चौराहे पर गांधीगीरी की। नगर विधायक मनीष असीजा के साथ एसपी देहात महेंद्र सिंह हेलमेट नहीं लगाने वालों को फूल थमाते दिखाई दिए। फूल थमाने के साथ हेलमेट लगाने की सलाह दी।


शुक्रवार को पुलिस ने गांधीगीरी अभियान चलाया। गांधीपार्क चौराहे पर नगर विधायक मनीष असीजा ने इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बाइकों पर बिना हेलमेट और कार में बिना सीटवेल्ट लगाने वालों को फूल दिए। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने युवाओं को समझाया भी कि हेलमेट को लगाना जीवन के लिए क्यों जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीगीरी करने में इन सभी के साथ सीओ सिटी संजय वर्मा,यातायात प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय, एसएचओ दक्षिण लोकेंद्र सिंह, उत्तर रवींद्र दुवे के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान एवं महिला पुलिसकर्मी भी सक्रिय दिखाई दीं। करीब दो घंटे अभियान के दौरान काफी ही संख्या में लोगों को फूल थमाए गए। उन्होंने कहा फूल लेने के बाद कई युवा शर्मिंदा हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें