फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों को पंचो ने सुनाई अनोखी सजा, पीड़िता से मरवाए 5 जूते

Fri, 23 Nov 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा में थाना बरहन इलाके के गांव नगला मद्दे में दलित नाबालिग लड़की के साथ हुए। सामूहिक दुष्कर्म की सजा पंचो ने केवल 5 जूते और तीन लाख रूपये सुनाकर मामले को खत्म करने का फैसला सुना डाला है।

विज्ञापन


आज हुई पंचायत में रेप के दोनों आरोपियों के सिर पर दलित नाबालिग पीड़िता के हाथों पहले 5-5 जूते मरवाये गए और बाद में 3 लाख रूपये का आर्थिक दंड देते हुए, पीड़िता को देने का फैसला सुनाया गया है।

दरअसल, घटना दो दिन पहले की है। यहां रहने वाली नाबालिग मीना (काल्पनिक नाम) को ब्राह्मण समाज के दो युवकों ने दबोच लिया और रात में उसके साथ हैवानियत का खेल खेला। किसी तरह आरोपियों के चुंगल से बचकर अपने घर आई पीड़िता ने जब पूरी घटना परिजनों को बताई तो परिजन में आक्रोश छा गया।
विज्ञापन


जब परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो वहां के पंचो ने पीड़ित परिवार को रोक दिया और आज पंचायत बुलाई गयी। पंचायत में पंचो ने पीड़ित लड़की के हाथों से पांच-पांच जूते मरवाने और 3 लाख रूपये का आर्थिक दंड की सजा भी सुनाई।

जिस वक्त लड़की दोनों आरोपियों के सिर पर जूते मार रही थी तभी वहां मौजूद एक शख्स ने इस मामले की वीडियो मोबाइल कैमरे से बना ली और उसके उसे वायरल कर दिया। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। वहीं पंचायत में फैसला सुनाने वाले सभी पंच फरार हो गए है। जिनकी पुलिस तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें