एटा। जिले के गौरव जैनाचार्य विमल सागर महाराज का 103 वां जन्मजयंती महोत्सव मंगलवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर जैन गली स्थित जानकीदास चैत्यालय में आयोजित विमल सागर पूजन में इंद्र-इंद्राणी जमकर झूमे। विनयांजलि सभा में भैया आशीष जैन ने श्रावकों को आचार्यश्री के बारे में बताया।
सुबह जानकीदास चैत्यालय में नित्य नियम अभिषेक पूजन के बाद विमल सागर विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रह्मचारी भैया आशीष जैन पुण्यांश ने विधिविधान से मंत्रोच्चार कर क्रियाएं संपन्न कराईं। साथ ही भोपाल से आए विकास म्यूजिकल ग्रुप के भजनों पर श्रावक-श्राविकाएं जमकर झूमे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने आचार्य विमल सागर महाराज का गुणानुवाद करते हुए अघ्र्य समर्पित किए।
इस मौके पर आशीष जैन पुण्यांश ने कहा कि आचार्य विमल सागर महाराज ने अपनी त्याग और तपस्या के बल पर जैन धर्म की यशपातका विश्व भर में फहराई। एटा की माटी उनके जन्म से धन्य है। एक बार फिर जरूरत है कि आचार्य विमल सागर जैसे संत पैदा हों और धर्म, समाज का कल्याण करें। हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। विनयांजलि सभा को कुमार शाह भावनगर, चिंतामणि बज, शिखर चंद्र पहाडिय़ा, उमेश चंद्र जैन दिल्ली, मनोज जैन धनबाद, आलोक जैन ने भी संबोधित किया।
विमल सागर सेवा समिति और चुनमुन झांकी मंडल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में जमकर भक्ति नृत्य किया। इस दौरान मंदिर में आचार्य विमल सागर के जयकारे गूंजते रहे। शाम को आचार्यश्री की मंगल आरती और विमल महिला परिवार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र जैन, संजीव जैन, दिलीप जैन, संदीप जैन, बौबी जैन, विक्रांत जैन, विकास जैन बाबा, नवनीत जैन, रिंकू जैन, विवेक जैन, चुक्की जैन, मौनी जैन, प्रशांत जैन, ईशान जैन, राजीव जैन, रानी जैन, शताक्षी जैन, गीता जैन, दीपा जैन, संध्या जैन, सरोज जैन, प्रियंका जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
-----------