फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवक ने गोली मार आत्महत्या की

विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पारिवारिक कलह के चलते युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा, खोखा कारतूस बरामद किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड चुंगी निवासी रामनरेश (38) पुत्र टीकम सिंह शाम को घर में उसकी परिजनों के साथ कहासुनी हो गई। जिसे लेकर वह तमंचा रखकर अपनी चिलासनी के पास बनी दुकानों पर पहुंच गया। जहां देर रात उसने खुद के सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली।

इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस समय हुई जब उस रास्ते से ग्रामीण गुजरे। जहां उन्होंने खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ शव देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कोतवाली देहात प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। जिसकी तहरीर मृतक के बेटे रोविन ने थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें