फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बिक्री को अब 30 अगस्त तक कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन

विज्ञापन
farmer shimla
विज्ञापन
कासगंज धान क्रय के लिए किसानों के पंजीयन और उन्हें एसएमएस भेजे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। इसके लिए लिए किसानों द्वारा पंजीयन ऑनलाइन जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे अथव स्वयं 30 अगस्त तक कराना होगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पंजीकृत कृषक को खाता नंबर, अंकित खतौनी, पहचान प्रमाण पत्र/खसरों के आधार पर कृषक द्वारा जमीन में अपना हिस्सा और बोए धान की बारे में बताना होगा। किसानों से सीधे धान की खरीद की जाएगी। किसान पंजीयन का राजस्व विभाग के भूलेख पोर्टल से लिंकेज कराया गया है। किसान अपनी खतौनी का खाता संख्या किसान पंजीयन में दर्ज कर कुल रकबे को बोये धान के रकबे में अंकित करेंगे। इसका सत्यापन तहसील द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिचौलियों से बचने के लिए किसानों के पंजीयन अवश्य करा लें। धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ खतौनी, आधार कार्ड, बैंक के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति लाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि धान क्रय का समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल कॉमन एवं 1770 रुपये प्रति क्विंटल ग्रेड ए निर्धारित किया गया है। इस संबंध में किसान कोई सुझाव या शिकायत टोल फ्री नंबर 18001800150 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें