फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर के चुनाव में हंगामा, दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी (बरनाहल)। ग्राम पंचायत बरनाहल के मजरा दलेल नगर मे राशन डीलर चुनाव में ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान दरोगा को पीटकर घायल कर दिया। इसके चलते चुनाव भी स्थगित कर दिया गया। हालांकि पुलिस मारपीट की बात से इंकार कर रही है। वहीं, वीडियो फुटेज के आधार पर बवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


गांव दलेल नगर के पूर्व राशन डीलर जय कुमार यादव की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। राशन की दुकान विधवा निर्मला देवी के नाम आ गई है। एक वर्ष पहले उनकी भी मौत हो गई। तभी से दलेल नगर में राशन डीलर का चुनाव नहीं हो सका। ग्राम पंचायत में गांव मुराद नगर भी आता है। शनिवार को डीलर की चुनाव प्रक्रिया बीआरसी पर शुरू हुई थी। डीलर के लिए तीन उम्मीदवार सचिन गुप्ता दलेलनगर, सुधीर यादव मुरादपुर, वेदप्रकाश राजपूत थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वेदप्रकाश का समर्थन भाजपा के स्थानीय नेता भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव, संघ के सदस्य योगेंद्र गुप्ता, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर दीक्षित, महाराज सिंह कर रहे थे।

मतदान के लिए लाइनें लगीं हुईं थीं। लोगों ने बताया कि तभी सचिन गुप्ता की ओर से अधिक मतदाता देख दूसरे प्रत्याशी सुधीर यादव ने भी अपना समर्थन सचिन गुप्ता को दे दिया। वेदप्रकाश राजपूत के समर्थन में बैठे समर्थक हंगामा करने लगे, जब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो वे उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। वहीं एक व्यक्ति लाठी लेकर आया और एसआई विजय और सिपाही अनेग सिंह को पीट कर घायल कर दिया। अचानक चुनाव स्थल पर मारपीट के बाद भगदड़ मच गई। इसके चलते चुनाव को स्थगित करना पड़ा। मामले में थानाध्यक्ष जेपी अशोक का कहना है कि पुलिस के साथ मारपीट नहीं हुई है। हंगामा करने वालों की पहचान वीडियो फुटेज से करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें