मथुरा की टॉपर अमीषा अपने पापा के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में मथुरा की अमीषा शर्मा ने प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। इसी के साथ वह जिले में 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बनी है।
अमीषा शर्मा की आंखों में इंजीनियर बनने का सपना पल रहा है। ब्रज नगर निवासी अमीषा ने अमर उजाला को बताया कि उसने इंटरमीडिएट परीक्षा को टारगेट बनाकर तैयारी की थी। इसी का परिणाम है कि उसे प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान मिला है। वह इसका श्रेय सबको देना चाहती है।
उसके पिता शिवकुमार शर्मा, माता सीमा शर्मा और दीदी आयुषी ने प्रोत्साहित किया तो शिक्षिकाओं ने उसे आगे बढ़ने के मंत्र दिए। वह सबकी आभारी है। शेयर कारोबारी अमीषा के पिता शिव कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने सर्वाधिक ध्यान इस बात पर दिया कि उनकी बेटी को पढ़ाई का अच्छा माहौल मिले।