फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में मिले टीबी के 44 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक मरीज अन्य लोगों को टीबी से संक्रमित कर सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार टीबी मरीजों को तलाशने के लिए अभियान चला रही है। सुहागनगरी में चार दिन में 44 नए मरीज मिले हैं। उनका इलाज जिला क्षय रोग विभाग ने शुरु कर दिया है। 10 मार्च तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की 111 टीमें डोर-टू-डोर जाकर लोगों के सैंपल ले रही हैं। 24 फरवरी से अभियान की शुरुआत हुई। टीमें मलिन बस्तियों में प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए निकलीं। करीब 44 मरीज नए मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में टीबी मरीजों का मिलना स्वास्थ्य विभाग के लिए सिर दर्द बन गया है। ये मरीज तब मिले हैं, जब कुछ लोग ही जांच कराने को राजी हुए हैैं।

जिला क्षय रोग विभाग ने चयनित मरीजों का इलाज शुरु कर दिया है। जिला क्षय रोग अधिकारी आरए अतेंद्र ने कहा अभियान 10 मार्च तक चलेगा। चयनित मरीजों का शुरु कर बीमारी जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश है।
विज्ञापन


एमडीआर टीबी जांच की सुविधा जिले में उपलब्ध हुई। अब इलाज मिलने की व्यवस्था की जा रही है। अभी तक एमडीआर टीबी से ग्रसित मरीज को आगरा रैफर किया जाता था। आगरा जाने के कारण मरीज इलाज बीच में छोड़ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें