कांग्रेसियों ने फूंका आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
एटा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर कांग्रेस कचहरी चौराहा पर एकत्रित हुए और मोहन भागवत का पुतला फूंका। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कचहरी चौराहा पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान की निंदा करते हुए कहा कि सेना का जवान छह माह में तैयार होता है और आरएसएस का स्वयं सेवक तीन दिन में तैयार होकर लाहौर पर झंडा फहराने का काम कर सकता है। भागवत के बयान देश की सेना के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
देश की सेना को इस तरह से कम आंकना आपत्तिजनक है। आरएसएस की गलत बयानबाजी देश को क्षति पहुंचाने का काम कर करेगी। बयानबाजी करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराकर प्रतिबंधित कराना देशहित की जरूरत है। पुतला फूंकने वालों में अनिल सोलंकी, नीजर धनगर , एकेश लोधी, दिनेश चंद्र, राजेन्द्र सिंह, अरुणेश, उमेश धनगर, मोहम्मद इरफान, डॉ. दयाल, वेदप्रकाश आदि शामिल रहे।