फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में भी भाजपा की होगी प्रचंड जीत: स्वाती सिंह

विज्ञापन
swati singh
विज्ञापन
करहल। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी। यह बात उत्तर प्रदेश की कृषि, महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कही।
विज्ञापन


वह बुधवार को इटावा से कासगंज जाते समय करहल डाक बंगले में कुछ समय के लिए ठहरी थीं। उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करके केंद्र की सत्ता पर काबिज बनी रहेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की कार्यशैली और नीतियों से देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार जन कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। कर्ज माफी से छोटे किसानों को काफी राहत मिली है। सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। अपराधियों के सफाए के लिए पुलिस को छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें