फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों को जहरखुरानों ने लूट कर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। दिल्ली रेलखंड पर मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के निकट टूटी पटरी से मालगाड़ी गुजरने के मामले में गठित जांच कमेटी ने प्रथम दृष्टिया पीडब्लूआई विभाग को दोषी माना है। जांच कमेटी ने ज्वाइंट नोट तैयार कर पूरी रिपोर्ट डीआरएम इलाहाबाद को भेजी है।
विज्ञापन


एक पखवाड़े पूर्व मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के निकट टूटी रेल पटरी से एक मालगाड़ी गुजर गई थी। संगम एक्सप्रेस हादसा होने से बच गई। गार्ड की सतर्कता से रेल हादसा तो बच गया था, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन ने तत्काल संबंधित तीन रेलकर्मियों सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।

कमेटी ने गहन जांच व संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के बयानों के आधार पर इस मामले में पीडब्लूआई विभाग फिरोजाबाद को जिम्मेदार ठहराया है। कमेटी ने ज्वाइंट नोट तैयार कर पूरी रिपोर्ट डीआरएम इलाहाबाद को भेज दी है। अब रेलवे जल्द ही दोषी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी। जांच कमेटी में शामिल एई टूंडला अशोकप्रिय गौतम ने बताया कि मालगाड़ी के चालक व गार्ड अच्छा कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें