फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपा विलास आश्रम में स्वामी सत्यानंद को दी भू समाधि

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृृंदावन (मथुरा)। रमणरेती मार्ग स्थित कृपा विलास आश्रम में संत सत्यानंद महाराज को भारतीय परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भू समाधि दी गई।
विज्ञापन


विदित रहे कि 102 वर्षीय स्वामी सत्यानंद महाराज का निधन 26 नवंबर की रात हो गया था। आश्रम में अंतिम दर्शनों के लिए स्वामी सत्यानंद महाराज के पार्थिव शरीर को तीन दिन तक रखा गया। बुधवार सुबह सात बजे पंडित विष्णुकांत शास्त्री के आचार्यत्व में और संतों के सान्निध्य में स्वामी जी के पार्थिव शरीर का अभिषेक किया गया। इसके बाद
विज्ञापन


संतों द्वारा गीता के 18वें अध्याय का पाठ किया। 11 बजे शुरू वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य स्वामी सत्यानंद महाराज को भू-समाधि आश्रम चौक में ही दे दी गई।
स्वामी महेशानंद सरस्वती, स्वामी सुप्रकाशानंद, स्वामी आदित्यानंद, द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण, महामंडलेश्वर नवलगिरी, महंत फूलडोल बिहारी, महंत वंदन गिरि, स्वामी देवकीनंदन शर्मा, गुरु प्रताप नारायण बेहरा, स्वामी सुरेशानंद, विपिन बिहारी वर्मा, सरन गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें