कासगंज। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद भी मतदाता पर्ची पहुंचाने में लारवाही सामने आई है। कई इलाके ऐसे हैं जिनमें मतदान की पूर्व संध्या तक बीएलओ ने मतदाता पर्ची नहीं पहुंचाई है। पर्ची न मिलने से मतदाता चिंतित है।
आयोग ने सभी मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंचाने की व्यवस्था निर्धारित की है। ताकि जिन मतदाताओं के पास पहचान पत्र नहीं है या कोई विकल्प नहीं है वे इस पर्ची से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बीएलओ के माध्यम से इन पर्चियों को घर घर पहुंचाने की जिम्मेदारी निर्धारित की गई, लेकिन बीएलओ ने इनको मतदाताओं तक पहुंचाने में गंभीरता नहीं दिखाई। ओमवीर ने बताया कि उनकी मतदाता पर्ची अभी तक नहीं दी गई है। उनकी पत्नी कृष्णा की भी मतदाता पर्ची नहीं आई है।
मतदाता पर्ची के साथ दिया मतपत्र का नमूना
कासगंज। प्रत्याशियों ने मतदाताओं के घरों पर मतदान की पूर्व संध्या पर अपनी मतदाता पर्ची भी भेजी। इन पर्चियों के साथ मतपत्र का नमूना भी दिया गया। नमूने पर मोहर लगी हुई थी। समर्थकों ने नमूने के माध्यम से अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।