फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला केहरी में महिला की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में दिवाली की रात पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और परिवार संग फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव पीएम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगला केहरी सिंह निवासी बबीता (30)पत्नी रिंकू की दिवाली की देर रात उसके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति परिवार संग फरार हो गया। महिला के गोली लगने से मौत की सूचना पर पुलिस नगला केहरी में पहुंची और शव पीएम के लिए भेजा।

थाना पुलिस इस मामले को पहले आत्महत्या मान रही थी, लेकिन मृतका बबिता के भाई जनपद इटावा के थाना ऊसराहार निवासी सुमित कुमार ने पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुमित ने बताया कि कहा 10 वर्ष पूर्व बहन बबीता की शादी रिंकू से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद दोनों के संबंध खराब होने पर रिंकू ने कई बार बबिता के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि रिंकू बबिता को जान से मारने की धमकी देता था। सुमित ने कहा दिवाली की रात रिंकू ने बबीता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें