फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी भाई की जगह दूसरे को भेजा जेल

विज्ञापन
jail
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

पटियाली पुलिस ने ऐसा कारनामा कर दिया कि आरोपी भाई की जगह उसके दूसरे भाई को फर्जीवाड़े के आरोप में जेल भेज दिया। गलत जेल जाने के मामले में परिवारीजनों ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर कर पुलिस लापरवाही की शिकायत की। न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी और पटियाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
गौरतलब है कि पटियाली थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में 4 अप्रैल को रामलखन निवासी दियौरेय्या ने 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आमोद कुमार पुत्र बलवीर निवासी दियौरेय्या भी नामजद आरोपी है। इस मामले की विवेचना पटियाली के उपनिरीक्षक नेम सिंह कर रहे हैं। विवेचक नेम सिंह ने इस मामले में आमोद कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह आमोद कुमार की जगह उसके भाई सर्वेंद्र कुमार को ले आए। शनिवार को उसे सीजेएम न्यायालय में पेश किया वहां से जेल भेज दिया। इस मामले में सर्वेंद्र के परिवारीजनों ने अधिवक्ता सीताराम पुष्कर के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर कर पटियाली पुलिस की लापरवाही की शिकायत की और गलत तरह से आमोद के नाम पर सर्वेंद्र को प्रस्तुत करने का मामला उठाया। सीजेएम सुंदरलाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले में एसपी एवं पटियाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। अधिवक्ता सीताराम पुष्कर ने न्यायालय द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के संबंध में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में जांच कराकर लापरवाही के दोषी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें