जैथरा। पांच दिन पहले भाई के मारपीट करने से वृद्ध की मौत हो गई। भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जैथरा मोहल्ला चक निवासी विपिन पुत्र ओमसरन ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके ताऊ दलवीर (65) की उनके भाई अवधेश ने पांच दिन पहले मारपीट की थी। इससे उनकी तबियत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन पहले दलवीर को परिजन अस्पताल से घर ले आए थे।
उसी रात दलवीर की मौत हो गई। भतीजे ने चाचा के खिलाफ जैथरा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।