फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदी में गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
मक्खनपुर। नेशनल हाईवे स्थित पायनियर चौराहे के पास ट्रैक्टर चालक द्वारा कट मारे जाने से कार असंतुलित होकर खंदी में पलट गई। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। एसडीएम सिरसागंज ने पीड़ितों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला एदल निवासी फूलनदेवी परिवार के साथ कार द्वारा अपनी बेटी के यहां बरहन जा रही थीं। कार गांव का ही वीपी सिंह चला रहा था। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के पायनियर चौराहे के पास जैसे ही कार पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने कट मार दी। इससे कार चालक ने संतुलन खो दिया और कार हाईवे किनारे खंदी में जा गिरी। हादसे में फूलनदेवी, उसके साथ छह माह का छोटू और चालक वीपी सिंह घायल हो गया। हादसा होेते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौजूद लोगों ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

इसी बीच वहां से गुजर रहे एसडीएम सिरसागंज अमरीश बिंद हादसे को देख रुक गए और वहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ितों को परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें