फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना में प्रदूषण कम करेगा 100 एमएलडी का एसटीपी

Fri, 20 Feb 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
धांधूपुरा पर बन रहे एसटीपी का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और राज्य मंत्री रामकेश न
विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बृहस्पतिवार को धांधूपुरा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह प्लांट मार्च तक चालू हो जाएगा, जिससे यमुना में प्रदूषण कम होगा। आगरा की बढ़ती आबादी के सीवर और नालों के पानी को फिल्टर करने के लिए यह महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि धांधूपुरा में 100 एमएलडी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट मार्च तक शुरू हो जाएगा। इसके बाद 30 और 35 एमएलडी के दो अन्य एसटीपी भी जल्द शुरू होंगे। केंद्रीय मंत्री पाटिल राज्य मंत्री रामकेश निषाद के साथ निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने अधिकारियों से प्लांट की संरचना और शहर के कितने हिस्से का पानी आएगा, इसकी जानकारी ली। उन्होंने जगनपुर में 31 एमएलडी एसटीपी का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यमुना में गिरने वाले गंदे पानी के मामले में बेहद गंभीर है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य प्लांटों को भी मंजूरी दी जाएगी। प्रयोग किए गए पानी को कृषि और अन्य कार्यों के लिए उपयोग करने की योजना है। इससे शहर की पानी प्रदूषण की समस्या खत्म होगी और यमुना को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शिवाजी म्यूजियम प्रदेश सरकार का प्राजेक्ट
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से शिवाजी म्यूजियम का निर्माण पूरा न होने के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार का काम है। वह इसके निर्माण पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर शिवाजी म्यूजियम रखने की सराहना की।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें