फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10 ने कराया पंजीकरण, चार की जांच

विज्ञापन
एडवांस ऑपरेशन थिएटर
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10 मरीजों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से चार मरीजों की जांचें भी हो गई हैं। अभी नए मरीजों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। पंजीकृत मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद अन्य मरीज पंजीकरण करा सकते हैं। अगले माह से किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में एडवांस ऑपरेशन थिएटर और वार्ड बनाया है। ट्रांसप्लांट के लिए चार मरीजों की रक्त संबंधी जांचें हो चुकी हैं। इसके लिए निजी कंपनी से समझौता हुआ है। इस कंपनी की हैदराबाद और नई दिल्ली में लैब है। छह मरीजों की जांच कराई जा रही है। उनके नमूने लिए जा रहे हैं। फरवरी में इन सभी मरीजों की जांचें पूरी हो जाएंगी और मार्च में ऑपरेशन कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 10 मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट होेने के बाद नए मरीजों के पंजीकरण किए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक, मुख्यमंत्री राहत कोष योजना और राशनकार्ड धारकों को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा निशुल्क मिलेगी। अन्य मरीजों को 3:30 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि एसएन में किडनी ट्रांसप्लांट की स्पेशल क्लीनिक शुरू हो गई है। ये हर शनिवार को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 304 और 305 में लगेगी। ओपीडी 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसमें किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज दिखा सकते हैं। इसी कक्ष में सोमवार से शुक्रवार तक किडनी रोग विभाग की भी ओपीडी चलती है। शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किडनी मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें