फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह बनाकर लूटते थे पुलिसवाले, केस दर्ज

Sat, 01 Feb 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज में गल्ला व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये की लूट खाकी वर्दीधारियों ने साथियों के साथ की थी। छत्ता थाना पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो गैंग का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले भी तीनों सिपाहियों ने अलीगढ़ के इगलास में 15 जनवरी को टैंकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

खास बात यह कि यह तीनों नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो से वारदात को अंजाम देते हैं।

सिंगी गली छत्ता निवासी विकास गुप्ता उर्फ राजू की मोतीगंज में आढ़त है। 17 जनवरी की शाम को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने विकास से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। पीछा करने पर बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि लूटकांड की जांच कर रही पुलिस ने बसगौई, सासनी अलीगढ़ निवासी विष्णु तोमर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि लूट में आगरा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही महामौनी हाथरस निवासी विनोद सिंह, सादाबाद निवासी विवेक सिंह और चंद्रशेखर शामिल थे।

सासनी का महेश तोमर, हरिओम पाराशर, महामोहनी मुरसान, हाथरस निवासी संतोष जाट भी लूट में शामिल थे। लूट में नाम प्रकाश में आने के बाद तीनों सिपाही फरार हो गए हैं। एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है। तीनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें