फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सोम के समर्थन में होने वाली महापंचायत पर रोक

Sat, 28 Sep 2013 08:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने के आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम के समर्थन में होने वाली महापंचायत पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


ये महापंचायत विधायक संगीत सोम की गिरफ्तारी के विरोध में उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र सरधना में होनी थी।

संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सभी तरह की महापंचायतों पर रोक लगा दी है।

सरकार ने प्रशासन को इस तरह की महापंचायत आयोजित करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है नजर

सरकार ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बड़ौत, बुलंदशहर, मुरादाबाद मेरठ और गाजियाबाद-गौतमबुद्ध नगर में भी इस तरह के आयोजनों पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में धारा 144 लगी है। इस तरह के आयोजन पर पूरी तरह रोक लगी हुई है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर नजर बनाए हुई है। वह किसी तरह से कानून व्यवस्था में कोई ढील नहीं देना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें