फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...उसे नशीले इंजेक्शन दिए फिर तेजाब से जला डाला

Fri, 17 May 2013 12:26 PM IST
कमलापुर (सीतापुर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर जिले में एक युवती घर से दवा लेने के लिए निकली थी लेकिन उसे अगवा करने के बाद तेजाब से जिंदा जला दिया गया।
विज्ञापन


मौका-ए-वारदात से मिले सामान से जाहिर हो रहा है कि युवती को नशीले इंजेक्शन देने के बाद जलाया गया है।

घरवालों ने रेप की आशंका भी जताई है। मृतका के भाई ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

फूलपुर गांव निवासी रेनू (परिवर्तित नाम) बुधवार को दवा लेने निकली थी। भाई ने उसे भिठौली तक छोड़ दिया, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह बरगदिया गांव के चुन्नू उर्फ जहीर के मकान के पास युवती तड़पती मिली। ग्रामीणों ने बताया कि युवती करीब आधी रात को चुन्नू उर्फ जहीर के घर के पास पहुंची और उसकी चारपाई पर जा गिरी, लेकिन उसने पागल समझ उसे भगा दिया।
विज्ञापन


रात भर वह कुएं के पास पड़ी तड़पती रही। सुबह लोगों ने उसे चिंताजनक हालत में देखा। उसका पूरा शरीर बुरी तरह जला हुआ था।

बेहोशी की हालत में युवती ने बताया कि खैराबाद क्षेत्र के रफातपुर के लोगों ने उसकी ये हालत की है। बाद में उसे सिधौली-बिसवां मार्ग पर स्थित खमरिया पुल के पास फेंक कर चले गए।

रोशनी देखकर वह गांव पहुंची। ग्रामीणों से खबर पाकर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक नीतू ने दम तोड़ दिया था। उसकी पहचान होने पर ग्रामीणों ने परिजनों को खबर दी। कुछ देर में घर वाले भी पहुंच गए।

मां का कहना है कि बेटी को तेजाब डाल कर जला दिया गया है। उसने दुराचार की भी आशंका जताई है। युवती के भाई ने खैराबाद क्षेत्र के रफातपुर निवासी लल्लन पंडित व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीओ विजय त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ निडिल व खाली इंजेक्शन मिले हैं। माना जा रहा है कि पहले उसे नशीले इंजेक्शन दिए गए और बाद में तेजाब से जला दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें