फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल महिला पर तेजाब फेंका, आज खुद लगा ली फांसी

Sat, 27 Jul 2013 03:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने ही दोस्त की पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी युवक ने शनिवार को गाजियाबाद के विजय नगर थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


आरोपी का नाम लाखन था। लाखन ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर शुक्रवार को अपने दोस्त की पत्नी निशा पर तेजाब से हमला किया था। महिला विजय नगर के सुदामापुरी इलाके में रहती है और क्रॉसिंग रिपब्लिक में बने फ्लैटों में साफ-सफाई का काम करती है।

इस हमले में महिला बुरी तरफ झुलस गई थी। करीब 50 फीसदी तक झुलसी महिला को गंभीर हालत में जिले के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेजाबी हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में तीन टीमें बनाई थी और आखिरकार लाखन को गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विजयनगर थाने के हवालात में रखा गया था। हवालात में ही आरोपी ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आरोपी लाखन मैनपुरी का रहने वाला था और इंदिरापुरम के शक्तिखंड में रह रहा था। वह मोहन नगर में एचपी गैस एजेंसी पर काम करता था।

‘तुझे चेहरे पर नाज है, इसे बदसूरत कर दूंगा’
निशा के ऊपर तेजाबी हमले की दस्तक दो दिन पहले ही हो गई थी, जिसे निशा और उसके पति ने नजरअंदाज किया।

निशा ने बताया कि दो दिन पहले लाखन उसके घर आया था। उसने उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा और कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। निशा ने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा ने बताया कि उसने लाखन से कहा कि वे दोनों ही शादीशुदा और बच्चों वाले हैं। उन्हें ऐसी बातें शोभा नहीं देती। इस पर लाखन आग बबूला हो गया था और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर वह चला तो गया मगर धमकी देकर गया कि ‘तुझे अपने चेहरे पर नाज है, मैं इसी चेहरे को बदसूरत कर दूंगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें